{"_id":"5a8c596b4f1c1b514a8ba627","slug":"1519147586127-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के 7 विद्यालयों के लिए बजट अनुमोदित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के 7 विद्यालयों के लिए बजट अनुमोदित
Updated Tue, 20 Feb 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के माध्यमिक स्कूलों के दिन जल्द बहुरेंगे। क्षेत्र के 7 राजकीय इंटर कालेजों को मरम्मतीकरण व नए भवन निर्माण के लिए विद्यालयी शिक्षा मंत्रालय ने बजट अनुमोदित कर दिया है। स्थानीय विधायक का कहना है कि जल्द ही विधानसभा क्षेत्र के सभी विद्यालयों को दुरुस्त कर दिया जाएगा।
देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के अधिकांश विद्यालय भवनों की स्थिति जर्जर बनी हुई। स्थानीय निवासियों के साथ ही विद्यालय प्रबंधन भवनों की मरम्मत व नए भवन निर्माण के लिए कई बार विभागीय अधिकारियों के साथ ही शासन से गुहार लगा चुके हैं। स्थानीय विधायक विनोद कंडारी ने बताया कि क्षेत्र के सात विद्यालयों में मरम्मतीकरण व नए भवन निर्माण के लिए बजट अनुमोदित कर दिया गया है। जल्द ही इन विद्यालयों की स्थिति सुधर जाएगी। जिन विद्यालयों के लिए बजट अनुमोदित किया गया है। उनमें जीआईसी भल्लेगांव, जीआईसी ललूड़ीखाल, जीआईसी पौड़ीखाल, जीआईसी डांगचौंरा, जीआईसी हिंसरियाखाल, जीआईसी महदजाली व राजकीय उच्चतर विद्यालय बैंज्वाली शामिल हैं। कहा कि विधानसभा क्षेत्र के सभी विद्यालयों को सुविधायुक्त बनाया जाएगा। जर्जर विद्यालय भवनों की मरम्मत को प्राथमिकता से लिया जाएगा।