फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   बीआरओ के महानिदेशक ने चीन सीमा क्षेत्र में निर्मित हो रही सड़कों का किया हवाई सर्वेक्षण

बीआरओ के महानिदेशक ने चीन सीमा क्षेत्र में निर्मित हो रही सड़कों का किया हवाई सर्वेक्षण

Tue, 20 Feb 2018 10:48 PM IST
Updated Tue, 20 Feb 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
बीआरओ के महानिदेशक ने चीन सीमा क्षेत्र में निर्मित हो रही सड़कों का किया हवाई सर्वेक्षण
जोशीमठ। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के महानिदेशक एसके श्रीवास्तव ने मंगलवार को 21 सीमा सड़क कृतिक बल शिवालिक परियोजना के तहत चीना सीमा क्षेत्र को जोड़ने वाली सड़कों का हवाई सर्वेक्षण किया। उन्होंने सीमा क्षेत्र में विषम भौगोलिक परिस्थितियों में कार्य कर रहे बीआरओ के अधिकारियों और मजदूरों की सराहना की। महानिदेशक ने अच्छा कार्य करने पर बीआरओ के कनिष्ठ अभियंता विनोद प्रसाद और अखिलेश मौर्य को प्रशस्ति पत्र व पदक देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

बीआरओ के महानिदेशक एसके श्रीवास्तव पूर्वाह्न 11.40 बजे भारतीय वायु सेना के हेलीकॉप्टर से जोशीमठ पहुंचे। इसके उपरांत उन्होंने करीब पौने दो घंटे तक चीन सीमा क्षेत्र को जोड़ने वाली जोशीमठ-मलारी, मलारी-गिरथी डोबला, गिरथी डोबला-सुमना और सुमना-रिमखिम सड़क का हवाई सर्वेक्षण किया। इस दौरान बीआरओ के कमांडर कर्नल एसएस मक्कर भी उनके साथ थे। गिरथी डोबला में सड़क निर्माण कार्य को देख महानिदेशक ने बीआरओ के अधिकारियों की पीठ थपथपाई। इन दिनों यहां चट्टानी भाग पर सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि विषम भौगोलिक परिस्थितियों में भी बीआरओ यहां सड़क निर्माण कार्य में जुटा हुआ है। महानिदेशक ने कहा कि जोशीमठ-मलारी हाईवे को इसी वर्ष पूरी तरह से डबल लेन कर डामरीकरण कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। महानिदेशक को मलारी में भापकुंड के पास निर्माणाधीन मोटर पुल का भी स्थलीय निरीक्षण करना था, लेकिन मलारी में मौसम खराब होने से हेलीकॉप्टर वहां नहीं उतर पाया। उन्होंने जोशीमठ हेलीपैड पर ही बीआरओ के अधिकारियों को अच्छे कार्य करने पर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed