{"_id":"5a8c587c4f1c1b4f588b9b49","slug":"15191473472-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारियों को नहीं लिंगानुपात के बारे में जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारियों को नहीं लिंगानुपात के बारे में जानकारी
Updated Tue, 20 Feb 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपेश्वर। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत ग्राम पंचायत एवं ब्लॉक स्तर पर हुए कार्यों की समीक्षा बैठक में डीएम के लिंगानुपात पूछने पर अधिकारी नहीं दे पाए जवाब। इस पर डीएम ने बैठक बीच में ही स्थगित कर अधिकारियों को बैठक में तैयारी के साथ आने के निर्देश दिए।
जिला सभागार में मंगलवार को डीएम ने समस्त खंड विकास अधिकारियों की बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत बैठक बुलाई, लेकिन अधिकारी जिले का लिंगानुपात तक नहीं बता पाए। डीएम ने कहा कि बाल लिंगानुपात में सुधार लाने के लिए केंद्र सरकार के इस महत्वपूर्ण अभियान को सफल बनाने के लिए जन-जन को जागरूक किया जाना है। जिले के प्रत्येक नागरिक को जागरूक करने के लिए अधिकारियों को बाल लिंगानुपात तथा सरकार की संचालित योजनाओं की पूरी जानकारी होनी चाहिए। इस मौके पर एसडीएम केएन गोस्वामी, सीएमओ डा. भागीरथी जंगपांगी, मुख्य कोषाधिकारी वीरेंद्र कुमार, जिला विकास अधिकारी आनंद सिंह आदि मौजूद थे।