{"_id":"5a8c586f4f1c1ba3378b5191","slug":"151914733412-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला पीआरडी जवानों ने उठाई नियमित रोजगार देने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला पीआरडी जवानों ने उठाई नियमित रोजगार देने की मांग
Updated Tue, 20 Feb 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपेश्वर। प्रांतीय रक्षक दल महिला संगठन ने महिला पीआरडी जवानों की तैनाती समाप्त करने का विरोध किया है। महिला जवानों ने मंगलवार को कलक्ट्रेट परिसर में शासन-प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर धरना दिया।
संगठन की जिलाध्यक्ष संगीता कपरुवाण ने आरोप लगाया कि सरकार ने बजट का अभाव बताकर महिला जवानों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इससे उनके सामने रोजी-रोटी का संकट पैदा हो गया है। उन्होंने सरकार से नियमित तैनाती दिये जाने, मानदेय भुगतान राज्य सेक्टर से किये जाने, ड्यूटी तैनाती में महिला जवानों को 33 फीसदी आरक्षण लागू करने व युवा कल्याण विभाग द्वारा वर्दी उपलब्ध कराने की मांग की गई। इस मौके पर कांग्रेस की जिला उपाध्यक्ष पुष्पा नेगी, संगठन की उपाध्यक्ष पूनम रावत, उर्मिला भट्ट, बसंती, माहेश्वरी, संगीता, सीमा, इंदू, रेखा, विजया, सरिता, विजया, प्रतिमा, सुनीता, सरिता, अंजू, हेमा, बीना, दीपा, बबीता, तुलसी, ममता, सावित्री, रजनी, बीना, जानकी, सबिता और सरिता आदि मौजूद थे।