फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   समस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में गरजे उर्गम घाटी के ग्रामीण

समस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में गरजे उर्गम घाटी के ग्रामीण

Tue, 20 Feb 2018 11:04 PM IST
Updated Tue, 20 Feb 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
समस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में गरजे उर्गम घाटी के ग्रामीण
गोपेश्वर। कल्पक्षेत्र उर्गम घाटी की विभिन्न समस्याओं को लेकर मंगलवार को उर्गम, देवग्राम, भर्की, भेंटा, ल्यारी और थैंणा ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट में शासन-प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कई बार बार क्षेत्र की समस्याओं से जिलाधिकारी समेत मुख्यमंत्री को अवगत करा चुके हैं, लेकिन स्थिति जस की तस बनी है।
विज्ञापन

कल्पक्षेत्र विकास आंदोलन समिति के सचिव व प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह नेगी के नेतृत्व में ग्रामीण कलक्ट्रेट में एकत्र हुए और शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों ने कहा कि घाटी के एक दर्जन से अधिक गांवों को यातायात से जोड़ने वाला एकमात्र हेलंग-उर्गम मोटर मार्ग दो-चार किलो तक खस्ताहाल बना हुआ है। कई साल बीतने के बाद भी सड़क आरटीओ पास नहीं हो पाई है। ल्यारी से कल्पेश्वर तक पीएमजीएसवाई का कार्य प्रथम व द्वितीय चरण के तहत हिल कटिंग शुरू किया जाए। जीआईसी उर्गम में प्रवक्ताओं की कमी है। ग्रामीणों ने घाटी के जुनागैर तोक में खेल मैदान का निर्माण करने की मांग भी उठाई है। इस मौके पर ग्राम प्रधान हरीश परमार, क्षेत्र पंचायत सदस्य विनीता देवी, कांग्रेस कमेटी की जिला उपाध्यक्ष पुष्पा नेगी, पार्वती देवी, प्रधान पूर्णी देवी, अनूप सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed