{"_id":"5a8b35d34f1c1ba1268bb569","slug":"151907293713-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कब पूरा होगा अधर में लटका नाला निर्माण कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कब पूरा होगा अधर में लटका नाला निर्माण कार्य
Updated Tue, 20 Feb 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/विकासनगर।
राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की हीलाहवाली के चलते सात साल बाद भी दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर जूनियर हाईस्कूल जीवनगढ़ के पास चल रहा नाला निर्माण कार्य अधर में लटका हुआ है। पानी निकासी न होने से स्कूल के पास गंदगी का ढेर लगा हुआ है। गंदगी से उठ रही दुर्गंध के चलते छात्रों का कक्षा में बैठना तक मुश्किल हो गया हैं। गर्मियों में मच्छर और मक्खियां के पनपने से बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। लगातार जमा हो रहे पानी से स्कूल की चहारदीवारी को भी खतरा पैदा हो गया है। बरसात में ओवरफ्लो पानी स्कूल में घुस जाता है।
स्थानीय निवासी पिन्नी शर्मा, मुकेश शर्मा, राहुल आदि का कहना है कि वर्तमान में विभाग सड़क के दूसरी ओर नाले का निर्माण कार्य करा रहा है। लेकिन स्कूल के पास नाला निर्माण कार्य पूरा करने के लिए विभाग के पास पैसे नहीं है। जिसका खामियाजा छोटे-छोटे बच्चों को उठाना पड़ रहा है। हर बार विभाग बजट की कमी बताकर नाले का निर्माण कार्य पूरा करने से हाथ खड़े कर देता है। शिकायत के बाद भी विभाग नाले का निर्माण कार्य पूरा नहीं करा रहा है। जल्द ही विभाग यदि नाले का निर्माण कार्य पूरा नहीं कराता तो लोगों को आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। एनएच बड़कोट के अधिशासी अभियंता नवनीत पांडेय ने बताया कि नाले का निर्माण अंबाड़ी बैंड तक किया जाना है। इसके लिए प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा गया था। लेकिन अब तक इसके लिए बजट जारी नहीं हो सका है। बजट मिलते ही नाले का निर्माण कार्य पूरा कराया जाएगा।