{"_id":"5a8b04174f1c1b9f268baf85","slug":"15190602059-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेरी और कनोल रहे लोकगीत प्रतियोगिता में अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेरी और कनोल रहे लोकगीत प्रतियोगिता में अव्वल
Updated Mon, 19 Feb 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
घाट (चमोली)। युवा कल्याण विभाग की ओर से ब्लाक मुख्यालय पर आयोजित सांस्कृतिक युवा महोत्सव में युवक मंगल दल और महिला मंगल दल ने लोकगीत और लोक नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। महोत्सव में ब्लॉक के आठ युवक मंगल दल और दस महिला मंगल दलों ने प्रतिभाग किया। लोकगीत में युमंद गेरी और ममंद कनोल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
ब्लॉक सभागार में महोत्सव का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख कर्ण सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी को सांस्कृतिक विरासत से जोड़ा जा सकता है। महोत्सव में पुरुष वर्ग में आयोजित लोकगीत प्रतियोगिता में युमंद गेरी ने प्रथम, उस्तोली ने द्वितीय और रामणी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में ममंद कनोल प्रथम, सेमा द्वितीय और रामणी तृतीय स्थान रहे। इस मौके पर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी संदीप, लक्ष्मण सिंह राणा, देवेंद्र गुर्साइं, सुरेंद्र राणा, हरीश लाल और मनोज कुमार आदि मौजूद थे। संचालन सुखवीर रौतेला ने किया।