{"_id":"5a89dec44f1c1bc83b8b7a3c","slug":"151898511217-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाह में मेहंदी पर मेहमानों को परोसेंगे दूध व जलेबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाह में मेहंदी पर मेहमानों को परोसेंगे दूध व जलेबी
Updated Mon, 19 Feb 2018 01:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ऋषिकेश। खदरी श्यामपुर निवासी जगदीश प्रसाद रणाकोटी ने कॉकटेल का विरोध करते हुए अपनी पुत्री के विवाह में मेहंदी में कॉकटेल पार्टी में मेहमानों को शराब नहीं बल्कि दूध व जलेबी परोसी जाएगी। सामाजिक संस्था मैती की शादी समारोहों में मेहंदी के नाम पर आयोजित होने वाली कॉकटेल पार्टी में शराब परोसने के विरोध में चलाई जा रही मुहिम रंग ला रही है। संस्था की प्रेरणा से खदरी श्यामपुर निवासी जगदीश प्रसाद रणाकोटी ने 23 फरवरी यानि शुक्रवार को अपनी पुत्री पिंकी की शादी में मेहंदी कार्यक्रम में कॉकटेल पार्टी का आयोजन नहीं करने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि विवाह समारोहों में कॉकटेल पार्टी के आयोजन व उसमें मेहमानों को शराब परोसने का चलन गलत है।
उन्होंने बताया कि वह अपनी पुत्री के विवाह में मेहंदी के अवसर पर दूध व जलेबी परोसेंगे। मैती संस्था की संस्थापक अध्यक्ष समाजसेवी कुसुम जोशी ने बताया कि संस्था द्वारा विवाह समारोह में कॉकटेल पार्टी का आयोजन नहीं करने को लेकर लगातार मुहिम चलाई जा रही है। बताया कि संस्था ऐसे परिवारों को सम्मानित करेगी। साथ ही ऐसे अवसरों पर पर्यावरण संवर्धन के लिए संस्था नव दंपति से मैती पौधे का रोपण कराकर समाज को इसके लिए प्रेरित करती है। यहां संपत्ति देवी, शीतल भट्ट, शुभम जोशी, नंदनी जोशी, कमला नेगी, मनोरमा देवी आदि मौजूद थे।