फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   खाली भूखंड को बना दिया डंपिंग ग्राउंड

खाली भूखंड को बना दिया डंपिंग ग्राउंड

Mon, 19 Feb 2018 01:44 AM IST
Updated Mon, 19 Feb 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खाली भूखंड को बना दिया डंपिंग ग्राउंड
ब्यूरो/मुनिकीरेती । चंद्रेश्वरनगर में खाली पड़ी भूमि पर नगर निगम के सफाई कर्मचारियों की ओर से कूड़ा डंप किया जा रहा है, जिससे आसपास रहने वाले लोगों को गंदगी से दुश्वारियां उठानी पड़ रही हैं। क्षेत्र में नगर निगम प्रशासन लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का दावा कर रहा है। जबकि स्वयं निगम ही यहां से निकले वाले कूड़े कचरे का स्थायी समाधान को कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा। सफाई कर्मचारी क्षेत्र में सड़कों व घरों से प्रतिदिन कूड़ा कचरा एकत्रित करते हैं, मगर इसके निस्तारण की कोई ठोस व्यवस्था नहीं की जा रही है।
विज्ञापन

एकत्रित कूड़े को अनाधिकृत तौर पर खाली भूखंडों में डंप किया जा रहा है। हरिद्वार रोड पर निगम ने खाली भूमि को डंपिंग ग्राउंड बना रखा है, यही कार्य निगम के कर्मचारी चंद्रेश्वरनगर में भी कर रहे हैं। यहां एक खाली भूखंड पर अनाधिकृत तौर पर डंप किए जा रहे कूड़े के ढेर को जानवर इधर-उधर फैला रहे हैं, जिसे खाकर आवारा पशु बीमार हो रहे हैं।
विज्ञापन

खाली भूखंड पर जमा की जा रही गंदगी से आसपास के नागरिक परेशान हो रहे हैं। इसके समीप रहने वाले ठेकेदार लाल बाबू का कहना है डंप कूड़े के ढेर से निकलने वाली बदबू लोगों की दिक्कतें बढ़ा रही है। इससे क्षेत्र में संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका बढ़ गई है। आसपास रहने वाले लोगों ने कई दफा इसका विरोध किया गया, मगर निगम प्रशासन नागरिकों की परेशान को लेकर गंभीर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहते हैं अधिकारी
चंद्रेश्वरनगर स्थित खाली भूखंड पर डंप कूड़े को नगर निगम की गाड़ी से हर रोज उठाया जाता है। यदि जमा किए जा रहे कचरे को प्लाट से नहीं हटाया जा रहा है, तो इसे दिखवाया जाएगा और नियमित तौर पर साफ सफाई कराई जाएगी।
- महेंद्र यादव, सहायक नगर आयुक्त ,नगर निगम ऋषिकेश ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed