{"_id":"5a89dbd74f1c1b2a788b68f6","slug":"151898436320-mussoorie-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ सिर्फ जुमलेबाजी : मोनिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ सिर्फ जुमलेबाजी : मोनिका
Updated Mon, 19 Feb 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, मसूरी
वसुधैव कुटुंबकम् के अंतर्गत गॉड एवं महात्मा गांधी मिशन संस्था दिल्ली की सामाजिक कार्यकर्ता मोनिका सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को झूठ का पुलिंदा और सिर्फ जुमलेबाजी करार दिया है। रविवार को यहां प्रेस वार्ता कर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री अब अपने मन की बात करने के बजाय आम आदमी के मन की बात सुनें। साथ ही गुमराह करने वालों के आवरण से बाहर निकलकर हकीकत देखें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साढ़े तीन साल के कार्यकाल के बाद भी स्वच्छता कहीं नजर नहीं आ रही है और न ही गरीबों के खातों में पैसे आए। देश में स्वच्छ भारत मिशन सफल नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि वह इस बात को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक पहुंचाना चाहती हैं। यही वजह है कि वसुधैव कुटुंबकम् के संदेश को लेकर वह देश में यात्रा कर शांति एवं भाईचारा बढ़ाने का प्रयास कर रही हैं।