{"_id":"5a89b0d54f1c1ba0268bae13","slug":"151897334210-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नार्थ ईस्ट एफसी व पौड़ी की टीम ने जीते अपने मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नार्थ ईस्ट एफसी व पौड़ी की टीम ने जीते अपने मैच
Updated Sun, 18 Feb 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। गढ़वाल विवि के चौरास स्टेडियम में आयोजित हो रही फुटबाल में रविवार को नार्थ ईस्ट व पौड़ी की टीमें अपने अपने मैचों में विजयी रही।
रविवार को दिन का पहला मैच नार्थ ईस्ट एफसी व गोरखा गन्स के बीच खेला गया। पहले हाफ में दोनों टीमें 1-1 गोल कर बराबरी पर रहीं। दूसरे हाफ में नार्थ-ईस्ट के तमार व हैंग ने एक-एक गोल दाग कर टीम को बढ़त दिलाई। मैच के अंतिम क्षण में गोरखा गन्स के हेमांग ने फ्री-किक में गोल दाग कर टीम की वापसी कराई। प्रतिस्पर्धा के अंत में नार्थ एफसी ने मैच 3-2 के अंतर से अपने नाम किया। दिन का दूसरा मैच गढ़वाल इलेवन पौड़ी व एनसीसी श्रीनगर के मध्य खेला गया। इसमें पौड़ी ने 4-2 से मैच जीत कर दूसरे दौर में प्रवेश किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि किसान मंच के भूपाल सिंह चौधरी, अभय रावत, सौरभ रौथाण, शिवांक नेगी, विक्की उनियाल व हिमांशु रावत आदि मौजूद थे।