{"_id":"5a873f814f1c1b78028b4bf0","slug":"15188132671225-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्गंध का निस्तारण न होने पर 25 से होगा आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्गंध का निस्तारण न होने पर 25 से होगा आंदोलन
Updated Sat, 17 Feb 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/विकासनगर।
शीशमबाड़ा स्थित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट से उठ रही दुर्गंध के विरोध में एक जनप्रतिनिधि मंडल ने विधायक सहदेव पुंडीर के नेतृत्व में नगर आयुक्त डॉ. विजय कुमार जोगदंडे को ज्ञापन सौंपा। 25 फरवरी तक दुर्गंध का निस्तारण न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
उन्होंने बताया कि प्लांट से उठ रही दुर्गंध के चलते सेलाकुई नगर पंचायत क्षेत्र में लोगों का घरों तक में रहना दूभर हो गया हैं। लोगों को खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैं। पूर्व में नगर आयुक्त ने दुर्गंध के निस्तारण के लिए प्लांट में नियमित रूप से एंजाइम स्प्रे के छिड़काव की बात कही थी, लेकिन अब तक लोगों को दुर्गंध से निजात नहीं मिल सका हैं। तीन किमी से अधिक के दायरे तक में लोगों का सांस लेना तक मुश्किल हो गया है। नगर आयुक्त ने कहा कि जल्द ही समस्या का निस्तारण किया जाएगा। इस मौके पर पूर्व प्रधान भगत सिंह राठौर, पूर्व उपप्रधान अनिल नौटियाल, बीडीसी सुखदेव सिंह फरस्वाण, शरद सिंह रावत, अरुण प्रकाश भट्ट, विनोद पाल, नरगिस कश्यप, विजय बिष्ट, सतेंद्र कुमार, रविंद्र रमोला, मनोज पंवार आदि मौजूद रहे।