{"_id":"5a8711a84f1c1b805a8ba2ce","slug":"151880152915-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्लीफेस्टों में कुमाऊं रेजीमेंट के पाइप बैंड ने मचाई धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्लीफेस्टों में कुमाऊं रेजीमेंट के पाइप बैंड ने मचाई धूम
Updated Fri, 16 Feb 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। उत्तराखंड एनआईटी के क्लीफेस्टो (वार्षिकोत्सव) में बृहस्पतिवार को कुमाऊं रेजीमेंट के पाइप बैंड, जयपुर के बीट बाक्सर ग्रुप और कव्वाल अजम नियाजी की प्रस्तुतियों ने छात्रों को देर रात तक खूब झुमाया। वहीं शुक्रवार दिन में टावर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई।
बृहस्पतिवार रात सांस्कृतिक कार्यक्रमों के तहत क्लीफेस्टों में कुमाऊं रेजीमेंट के पाइप बैंड के साथ ही जयपुर के बीट बाक्सर ग्रुप और कव्वाल अजय नियाजी ने अपनी प्रस्तुतियां दी। शुक्रवार को टेक्निकल प्रतियोगिता के तहत टावर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में छह टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रत्येक टीम में 3-5 सदस्य थे। सुभाष कर्न, जगदीश सिंह, शवान, रजनीश व धीरेंद्र सिंह की टीम प्रथम स्थान पर रही। शिवांगी सिंह, अंची अग्रवाल व अमनप्रीत कौर की टीम द्वितीय स्थान पर रही। अन्य टेक्निकल इवेंट के तहत कंप्यूटर प्रोग्रामिंग प्रतियोगिता में सात टीमों नेे प्रतिभाग किया। प्रत्येक इवेंट में पांच राउंड रखे गए थे, जिसमें अवनीश कुमार प्रथम व नूपुर मुंडा द्वितीय स्थान पर रहे। क्लीफेस्टो के प्रचार प्रसार प्रमुख अभय पैन्यूली ने बताया कि 18 फरवरी को होने वाली स्वरमंजर गायन प्रतियोगिता के लिए ऑडीशन लिए गए, जिसमें 15 प्रतिभागियों का चयन फाइनल के लिए किया गया है। ऑडीशन के लिए जज की भूमिका में डा. संजय पांडे व अमित खरे रहे।