{"_id":"5a85e76b4f1c1b9f268ba4c3","slug":"151872518012-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधर में लटका त्यूनी-चकराता मार्ग का सुधारीकरण कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधर में लटका त्यूनी-चकराता मार्ग का सुधारीकरण कार्य
Updated Fri, 16 Feb 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/त्यूनी।
दो साल बाद भी त्यूूनी-चकराता मोटर मार्ग का सुधारीकरण कार्य अधर में लटका हुआ है। कोटी से लोखंडी तक करीब 10 किमी हिस्सा मरम्मत की बाट जोह रहा है। इस हिस्से पर पेंटिंग न होने से लोगों को हिचकोले भरा सफर तय करना पड़ता हैं। यह हिस्सा पूरी तरह से गड्ढों में तब्दील है। इस हिस्से पर बर्फ भी जमती है। ऐसे में पेंटिंग न होने से यहां पर वाहनों के फिसलने का खतरा भी बना हुआ है। हल्की सी बारिश में सड़क तालाब में तब्दील हो जाती है।
समाज सेवी रमेश सिंह, शूरवीर डोभाल, मातवर राणा ने बताया कि बदहाल सड़क के चलते कोटी से लोखंडी तक के सफर को पूरा करने में करीब एक घंटे का समय लग जाता है। यात्रियों को हर दम जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ता हैं। शिकायत के बाद भी विभाग सड़क की कोई सुध नहीं ले रहे है। राष्ट्रीय राजमार्ग होने के चलते सड़क के रखरखाव की जिम्मेदारी एनएच खंड डोईवाला के पास है।
उन्होंने कहा कि यदि विभाग जल्द ही सड़क की मरम्मत नहीं कराता तो उन्हें आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। एनएच खंड डोईवाला के अधिशासी अभियंता महिपाल सिंह रावत ने कहा कि सड़क मरम्मत के लिए टेंडर प्रक्रिया आमंत्रित की जा चुकी है। जल्द ही सड़क की मरम्मत कार्य शुरू किया जाएगा।