{"_id":"5a85e6904f1c1b28428b5977","slug":"15187249604-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेनतीजा रही यूनियों की प्रशासन से बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेनतीजा रही यूनियों की प्रशासन से बैठक
Updated Fri, 16 Feb 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ऋषिकेश। ट्रैक्टर और डंपर यूनियनों के पदाधिकारियों की उपजिलाधिकारी व विभिन्न विभागों के साथ विभिन्न मांगों को लेकर हुई बैठक बेनतीजा रही। इस दौरान सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी की गैर मौजूदगी के चलते बैठक में किसी भी मुद्दे पर यूनियनों की प्रशासन से सहमति नहीं बन पाई। बृहस्पतिवार को तहसील मुख्यालय में एसडीएम हर गिरि, सीओ वीरेंद्र सिंह रावत व अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ ट्रैक्टर व डंपर यूनियनों के पदाधिकारियों की बैठक हुई।
इस दौरान यूनियनों की ट्रैक्टरों को समान वजन में पास करने, 45 कुंतल की रॉयल्टी काटकर वाहन में 80 कुंतल खनन सामग्री भरने वाले संबंधित विभागीय कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने, बाहरी लोडिंग वाहनों के राज्य से खनन सामग्री उठाने और यहीं डंप करने पर रोक लगाने, खनन और ओवरलोडिंग के नाम पर उत्पीड़न बंद करने आदि मांगों पर बात नहीं बन सकी। एसडीएम हर गिरि ने बताया कि अधिकांश मांगें संभागीय परिवहन विभाग से जुड़ी हैं, मगर एआरटीओ के अवकाश पर होने की वजह से मांगों का समाधान नहीं हो पाया। बताया कि एआरटीओ के आने के बाद फिर से यूनियनों के साथ बैठक की जाएगी। इस मौके पर बलबीर चौहान, सतवीर तोमर, रमेश रांगड़ आदि मौजूद थे।
...तो चेकिंग करने वाले कर्मी होंगे निलंबित
ऋषिकेश। प्रशासन के साथ ट्रैक्टर और डंपर यूनियनों के पदाधिकारियों की बृहस्पवितार को हुई बैठक में बिल्डिंग मैटेरियल ट्रेडर्स एंड ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष सतवीर तोमर ने एसडीएम से सभी मालवाहक वाहनों पर नियमानुसार समान कार्रवाई की मांग की। तोमर ने बताया कि यूनियन की मांग पर बैठक में एसडीएम ने माना कि यूनियन द्वारा किसी भी ओवरलोड वाहन को पकड़ लिए जाने पर नेपालीफार्म तिराहे पर चेकिंग में तैनात कर्मचारियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। बताया कि एआरटीओ के साथ मांगों को लेकर जल्द बैठक कराने की बात भी एसडीएम ने कही है।