{"_id":"5a85e5834f1c1ba4268ba955","slug":"151872469115-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन बच्चों के पिता को मिले चुनाव लड़ने की इजाजत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन बच्चों के पिता को मिले चुनाव लड़ने की इजाजत
Updated Fri, 16 Feb 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ऋषिकेश। नगर निकाय चुनाव लड़ने का मनसूबा पाले बैठे तीन बच्चों के माता-पिता पर लगे प्रतिबंध को हटाने की मांग स्थानीय नागरिकों ने की है। उन्होंने इस बाबत मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया है। बृहस्पतिवार को चंद्रेश्वरनगर निवासी दीनदयाल राजभर की अगुवाई में स्थानीय लोग तहसील मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने एसडीएम के माध्यम से सीएम को ज्ञापन प्रेषित किया। जिसमें बताया गया कि उत्तराखंड शासन के नोटिफिकेशन के मुताबिक तीन बच्चों वाले व्यक्ति नगर निकाय के चुनाव नहीं लड़ सकते हैं।
बताया कि इस पाबंदी से प्रदेश में हजारों की संख्या में चुनाव लड़ने के इच्छुक लोग निकाय चुनाव में प्रतिभाग नहीं कर पाएंगे। राजभर ने शासन की ओर से लगाए प्रतिबंध की तुलना आपातकाल से की है। बताया कि देश में प्रत्येक नागरिक को लोकतंत्र के पर्व में हिस्सा लेने, बोलने, बात करने, घूमने-फिरने आदि अधिकार प्राप्त हैं, ऐसे में उन्होंने नगर निकाय चुनाव में दो बच्चों से अधिक होने पर चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध लगाने को गलत ठहराया। मांग करने वालों में रवि कुमार जैन, सुनील गुप्ता, सुभाष आदि शामिल थे।