{"_id":"5a81c8ce4f1c1b0a7b8b695f","slug":"15184551956-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधर में लटका हुआ चौरास स्टेडियम का कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधर में लटका हुआ चौरास स्टेडियम का कार्य
Updated Mon, 12 Feb 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। चार वर्ष गुजरने के बाद भी गढ़वाल विवि के चौरास स्टेडियम का मरम्मत कार्य लटका हुआ है। स्टेडियम का एक हिस्सा वर्ष 2013 की आपदा में क्षतिग्रस्त हो गया था। तब विवि प्रशासन ने स्टेडियम की मरम्मत के लिए करीब 70 करोड़ का प्रस्ताव यूजीसी को भेजा, लेकिन इसके सापेक्ष 20 करोड़ ही उपलब्ध होने पर काम पूरा नहीं हो सका।
वर्ष 2013 जून माह की आपदा में गढ़वाल विवि के चौरास स्टेडियम का करीब 20 मीटर हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था। साथ ही लगातार भू-स्खलन होने से स्टेडियम का आधा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था। ऐसे में विवि ने स्टेडियम बंद कर दिया था। इससे विवि की खेलकूद गतिविधियां खासी प्रभावित हो रही हैं। विवि के अधिशासी अभियंता विजयानंद बहुगुणा ने बताया कि स्टेडियम की मरम्मत के लिए करीब डेढ वर्ष पहले 50 करोड़ का प्रस्ताव बनाकर विवि अनुदान आयोग को भेजा गया। यूजीसी से 35 करोड़ स्वीकृत हुए थे। जिसके सापेक्ष 20 करोड़ विवि को मिले। मरम्मत कार्य केंद्रीय लोनिवि को सौंपा गया है। पूरी धनराशि मिलने पर ही मरम्मत कार्य पूरा हो पाएगा।