{"_id":"5a773cca4f1c1b8f268b82a1","slug":"151776399515-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टंगणी तल्ली के ग्रामीणों ने किया हाईटेंशन टावरों का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टंगणी तल्ली के ग्रामीणों ने किया हाईटेंशन टावरों का विरोध
Updated Sun, 04 Feb 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पीपलकोटी। ग्राम पंचायत टंगणी तल्ली के ग्रामीणों ने कृषि भूमि में पिटकुल के हाईटेंशन टावरों के निर्माण का विरोध किया है। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री, कृषि मंत्री और जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजकर मामले में हस्तक्षेप कर दूसरे स्थान पर टावरों के निर्माण की मांग उठाई।
पीपलकोटी क्षेत्र में पिटकुल का सब स्टेशन निर्माण कार्य प्रस्तावित है। इसके तहत क्षेत्र में हाईटेंशन टावरों का निर्माण किया जा रहा है। टंगणी तल्ली गांव में भी टावर का निर्माण होना है, लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि पिटकुल ने गांव की कृषि भूमि पर हाईटेंशन टावर लगाया जा रहा है। ग्राम प्रधान कविता डंगवाल का कहना है कि जिस स्थान पर टावर लगा रहे हैं वहां पर जूनियर हाईस्कूल का संचालन प्रस्तावित है। कहा गया यदि पिटकुल की ओर से विरोध के बावजूद क्षेत्र में हाईटेंशन टावरों को स्थापित किया गया तो आंदोलन किया जाएगा।