{"_id":"5a773be34f1c1b387b8b4850","slug":"1517763765814-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 अप्रैल से देवलगढ़ में शुरू होगा बैसाखी मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
14 अप्रैल से देवलगढ़ में शुरू होगा बैसाखी मेला
Updated Sun, 04 Feb 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। 14 अप्रैल से देवलगढ़ में देवलगढ़ क्षेत्र विकास एवं संघर्ष समिति और श्री गौरा देवी मंदिर समिति के सहयोग से बैसाखी मेले का आयोजन किया जाएगा। दो दिवसीय मेले में धार्मिक कार्यक्रमों के अलावा स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।
मेले की तैयारी के लिए रविवार को देवलगढ़ क्षेत्र विकास एवं संघर्ष समिति की ओर से बैठक आयोजित की गई। बैठक में तय किया गया कि मेले की पूर्व संध्या पर 13 अप्रैल को राज राजेश्वरी मंदिर/गौरा देवी मंदिर परिसर में महिला मंगल दलों की कीर्तन भजन प्रतियोगिता आयोजित होगी। इसमें विकासखंड खिर्सू की टीमें प्रतिभाग करेंगी। प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल करने वाली टीमों को पुरस्कार दिया जाएगा। मेले को भव्य बनाने और प्रचार-प्रसार के लिए 10 और 11 मार्च को क्षेत्र में जन जागरण यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा विभिन्न गांवों का भ्रमण करते हुए श्रीनगर पहुंचेगी।
इस अवसर पर आह्वान किया गया कि प्रवासी लोग अपने जीर्णशीर्ण भवनों की मरम्मत करें और अपनी नई पीढ़ी को गांवों से जोड़े। खेती की चकबंदी पर भी जोर दिया गया। कहा गया कि समिति की अगली बैठक में चकबंदी आंदोलन के प्रणेता गणेश सिंह गरीब को आमंत्रित किया जाएगा। बैठक में अध्यक्ष केपी उनियाल, कालीचरण बहुगुणा, सुधीर बहुगुणा, गिरीश बहुगुणा, रणजीत भंडारी, गिन्नी देवी, कमल रावत, नरेंद्र बिष्ट, सुरेश बहुगुणा, विक्रम सिंह और कुलदीप चौहान आदि ने विचार रखे।