{"_id":"5a761bf84f1c1ba4268b8414","slug":"15176900589-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नलकूप निर्माण में सरकारी धनराशि का दुरप्रयोग कर रहे प्रधान और विभागीय अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नलकूप निर्माण में सरकारी धनराशि का दुरप्रयोग कर रहे प्रधान और विभागीय अधिकारी
Updated Sun, 04 Feb 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधान और अधिकारी पर धन का दुरुपयोग का आरोप
- ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
- मामले में जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की
अमर उजाला ब्यूरो
विकासनगर।
ग्राम सभा छरबा के प्रधान और जल संस्थान के अधिकारियों पर नलकूप निर्माण में सरकारी धनराशि के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने इस मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस शासनकाल में वॉर्ड-1 में नलकूप के निर्माण को स्वीकृति प्रदान की गई। लेकिन प्रस्तावित जगह पर 470 फीट बोरिंग कार्य और ओवरहेड टैंक का निर्माण पूरा करने के बाद ग्राम प्रधान और विभागीय अधिकारियों ने निर्माण कार्य को यह कहते हुए बंद कर दिया कि वहां पीने का पानी उपलब्ध नहीं है। अब सरकारी धनराशि के दुरुपयोग के लिए नलकूप निर्माण को ग्राम सभा की खुली बैठक में प्रस्तावित कराए बगैर ही वार्ड-पांच में हस्तांतरित कर दिया गया। जिस जगह पर अब नलकूप निर्माण कार्य शुरू किया गया है वहां पहले से ही तीन नलकूप हैं। जिससे भूजल का लेवल कम होने का खतरा भी खड़ा हो गया है। यह नियम विरुद्ध भी है।
ग्राम प्रधान सीमा देवी ने आरोपों को निराधार बताया। कहा नलकूप का निर्माण विभाग करा रहा है। जिस जगह पर पूर्व में नलकूप के लिए बोरिंग की गई थी वहां पीने के लायक पानी नहीं था। जिस कारण निर्माण कार्य को वहां से दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया गया। एसडीएम जितेंद्र कुमार ने कहा कि मामले की जांच की जाएगी। ज्ञापन भेजने वालों में ग्राम पंचायत सदस्य बीना, सोमबाला, कांती देवी, वाजिद अली, साजिदा, आरती देवी, सविता, अनीता, मुकेश सिंह, खेम सिंह, मेहर सिंह, राजपाल, विनोद कुमार, राकेश चंदेल, अजय कुमार, सुभाष, रघुवीर, त्रिलोक चंद, नरेश कुमार, संजय कुमार, जितेंद्र सिंह, जगदीश, गंगा सिंह नेेगी, नीरज, सुदामा, मेहर सिंह, अजीत कुमार, अरुण आदि मौजूद रहे।