{"_id":"5a75ea4a4f1c1bb1208b710b","slug":"151767733916-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवि में सेमेस्टर प्रणाली का एबीवीपी करेगा विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवि में सेमेस्टर प्रणाली का एबीवीपी करेगा विरोध
Updated Sat, 03 Feb 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। एबीवीपी के नव नियुक्त पदाधिकारियों ने पत्रकार वार्ता में विवि में सेमेस्टर प्रणाली के विरोध के साथ ही शैक्षणिक संस्थानों में शुल्क वृद्धि पर चिंता व्यक्त की। कहा कि श्रीनगर में संगठन नई ऊर्जा के साथ कार्य करेगा।
शनिवार को अतिथि वेडिंग पैलेस में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों की ओर से विभिन्न मुद्दों पर पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। इस मौके पर नव नियुक्त प्रदेश मंत्री सुधीर जोशी ने कहा कि विवि में सेमेस्टर सिस्टम का एबीवीपी जमकर विरोध करेगी। उन्होंने विभिन्न शैक्षणिक क्षेत्रों में हो रही शुल्क वृद्धि पर चिंता जताते हुए कहा कि इसका इसका विरोध किया जाएगा। इस मौके पर अरुण बहुगुणा ने हल्द्वानी में आयोजित एबीवीपी के 18वें प्रदेश अधिवेशन में हुए विभिन्न मुद्दों पर संगठन के सदस्यों को एकजुटता से कार्य करने को कहा। इस दौरान डा. जेपी भट्ट, मनीष डालिया, रितांशु कंडारी, शैलेश मलासी, अंकुर रावत, आशीष रावत, विवेक ममगाईं, प्रज्ञा वशिष्ठ, ऋषभ रावत, दीपक उनियाल व कुलदीप आदि मौजूद थे।