{"_id":"5a75e85f4f1c1ba2268b826c","slug":"15176768465-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमसीसी श्रीनगर पहुंची क्वार्टर फाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमसीसी श्रीनगर पहुंची क्वार्टर फाइनल में
Updated Sat, 03 Feb 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। एमसीसी श्रीनगर स्व. गिरधारी लाल स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गया है। एमसीसी ने प्री क्वार्टर फाइनल मैच में सागर इलेवन पौड़ी को नौ विकेट से पराजित किया। रविवार से क्वार्टर फाइनल मैच शुरू होंगे।
स्थानीय जीआईएंडटीआई मैदान में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतिम प्री क्वार्टर फाइनल मैच में एमसीसी और सागर इलेवन पौड़ी के बीच मुकाबला हुआ। सागर इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। सागर इलेवन की टीम एमसीसी के रोहित की घातक गेंदबाजी के आगे नहीं टिक पाई। 20 ओवर में 77 रन पर ऑल आउट हो गई। रोहित ने 4 ओवर में मात्र 7 रन देकर 5 विकेट चटकाए। सागर इलेवन के बल्लेबाज आशीष ने 22 गेंदों में 25 रन बनाए।
जवाब में एमसीसी ने 10 ओवर में एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। एमसीसी के शंकर थापा ने 27 गेंदों में 52 रन ठोके। आशीष ने एक विकेट लिया।