फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   शाम को आधा घंटा बढ़ा कानबाई का समय

शाम को आधा घंटा बढ़ा कानबाई का समय

Sat, 03 Feb 2018 01:52 AM IST
Updated Sat, 03 Feb 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
शाम को आधा घंटा बढ़ा कानबाई का समय
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन

ऋषिकेश। वन विभाग ने देहरादून मार्ग पर रात में हाथियों की आवाजाही के दौरान वाहन सवारों की सुरक्षा के लिए चलाई जा रही कानबाई का समय आधा घंटा और बढ़ा दिया है। अब कानबाई शाम 6.30 की बजाए 7 बजे से शुरू होगी।
रेंज अधिकारी आरपीएस नेगी के मुताबिक मौसम में बदलाव के साथ ही हाथियों की आवाजाही भी ऋषिकेश-दून मार्ग पर बढ़ने की आशंका है। हाथियों का परंपरागत रास्ता होने की वजह से उनका मार्ग से आवागमन बना रहता है। हाथी पानी के लिए लाल पानी से चोर पानी तक आते जाते हैं। ऐसे में अब उनकी आवाजाही बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन

मार्ग से गुजरने वाले मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाएं न हों, इसके लिए कानबाई का समय आधा घंटा और बढ़ा दिया गया है। बताया कि हाथियों का मस्तकाल भी चल रहा है। मस्तकाल में नर हाथी काफी आक्रामक हो जाते हैं और उनका वाहनों पर हमला करने का खतरा भी बढ़ जाता है। लिहाजा विभाग ने कानबाई का समय बढ़ाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed