{"_id":"5a749ad04f1c1b8e268b7d09","slug":"151759145620-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्षों बाद पुलिस ने सड़क से हटाए विभिन्न मामलों में सीज वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वर्षों बाद पुलिस ने सड़क से हटाए विभिन्न मामलों में सीज वाहन
Updated Fri, 02 Feb 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। पुलिस ने सीज किए गए वाहनों को जीजीआईसी मार्ग से हटा दिया है। वर्षों पहले सीज वाहनों को पुलिस की ओर से कोतवाली के पास जीजीआईसी मार्ग पर पार्क किया गया था, जिससे मार्ग संकरा होने से आए दिन वाहन चालकों और राहगीरों को समस्या से जूझना पड़ रहा था। खड़े वाहनों की आड़ में लोग अपने घरों का कूड़ा भी यहां डाल रहे थे।
शहर में स्वच्छता की मुहिम चलाने वाले डा. बीपी नैथानी ने कोतवाली पुलिस को चेतावनी दी थी कि अगर मार्ग से वाहन व गंदगी नहीं हटाई गई तो वह कोतवाली के सम्मुख धरना-प्रदर्शन करेंगे। डा. नैथानी की चेतावनी के बाद हरकत में आई पुलिस ने मार्ग से सीज वाहनों को हटाकर अपने परिसर में पार्क कर दिया है। नैथानी ने कहा कि सड़कों पर गंदगी व कूड़ा फैलाने वालों के खिलाफ मुहिम जारी रखी जाएगी।