फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   युद्धवीर कंडारी बने गढ़वाल विवि के सहायक कुलसचिव

युद्धवीर कंडारी बने गढ़वाल विवि के सहायक कुलसचिव

Fri, 02 Feb 2018 10:37 PM IST
Updated Fri, 02 Feb 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
युद्धवीर कंडारी बने गढ़वाल विवि के सहायक कुलसचिव

विज्ञापन
श्रीनगर। गढ़वाल विश्वविद्यालय में एक और सहायक कुलसचिव नियुक्त किए गए हैं। रेशनलाइजेशन के तहत व्यावसायिक पाठ्यक्रम के समन्वयक डा. युद्धवीर कंडारी को सहायक कुलसचिव पद पर नियुक्ति दी गई है।

गढ़वाल विवि में रेशनलाइजेशन किए जाने के बाद अब सहायक कुलसचिवों की संख्या 10 हो गई है, जिसमें से आधे पद पदोन्नति व आधे पद सीधी भर्ती से भरे जाने हैं। अब तक दो सहायक कुलसचिवों की नियुक्ति की जा चुकी है। पूर्व में विवि प्रशासन ने विवि के प्लेसमेंट सेल के कोआर्डिनेटर डा. संजय ध्यानी को सहायक कुलसचिव बनाया गया था, जिन्हें बाद में प्रशासन की जिम्मेदारी दी गई थी। शुक्रवार को व्यावसायिक पाठ्यक्रम के समन्वयक डा. युद्धवीर कंडारी की सहायक कुलसचिव पद पर नियुक्ति के आदेश जारी किए। विवि प्रशासन का कहना है कि जल्द ही कंडारी को विभाग आंवटित कर दिया जाएगा। युद्धवीर कंडारी का पद रेशनलाइजेशन के तहत समायोजित किया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed