फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   शहर विकास मंत्रालय की टीम पहुंची नगर निगम

शहर विकास मंत्रालय की टीम पहुंची नगर निगम

Fri, 02 Feb 2018 02:00 AM IST
Updated Fri, 02 Feb 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
शहर विकास मंत्रालय की टीम पहुंची नगर निगम
शहरी विकास मंत्रालय की टीम पहुंची नगर निगम
विज्ञापन

-- स्वच्छता सर्वेक्षण से जुड़ी गतिविधियों का लिया फीडबैक

अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। केंद्र सरकार की ओर से देशभर की नगर निकायों में चल रहे स्वच्छता सर्वेक्षण कार्यक्रम की तीर्थनगरी ऋषिकेश में प्रगति को जानने के लिए केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय, भारत सरकार की टीम बृहस्पतिवार को नगर निगम कार्यालय पहुंची। टीम ने शहर में निगम की स्वच्छता संबंधी गतिविधियों का फीडबैक लिया। बताया गया कि इसकी रिपोर्ट स्वच्छ भारत मिशन के निदेशक को सौंपी जाएगी।
बृहस्पतिवार को भारत सरकार के शहरी विकास मंत्रालय के प्रतिनिधि प्रवीण गुप्ता टीम के साथ नगर निगम ऋषिकेश के दफ्तर पहुंचे। उन्होंने निगम के सहायक नगर आयुक्त महेंद्र कुमार यादव से मुलाकात की। निकाय की ओर से शहर में स्वच्छता सर्वेक्षण कार्यक्रम को लेकर की जा रही गतिविधियों की जानकारी ली। शहर के नागरिकों को स्वच्छता सर्वेक्षण कार्यक्रम की जानकारी है कि नहीं, इस बाबत भी नागरिकों से बातचीत की।
विज्ञापन

टीम ने सर्वेक्षण कार्यक्रम में निगम की गतिविधियों और अन्य आयोजनों से जुटे दस्तावेजों को भी देखा। बताया कि निगम की ओर से की गई गतिविधियों की रिपोर्ट बनाई जा रही है, जिसे स्वच्छ भारत मिशन के निदेशक को सौंपा जाएगा। इसके बाद ही सर्वेक्षण में निगम की क्या स्थिति है, यह साफ हो पाएगा। मौके पर सफाई निरीक्षक सचिन रावत, अरविंद डिमरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed