{"_id":"5a73770c4f1c1bef7b8b4d2f","slug":"151751676311-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरा गुलदार हुआ कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरा गुलदार हुआ कैद
Updated Fri, 02 Feb 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीसरा गुलदार पिंजरे में हुआ कैद
-- मोतीचूर रेंज के गेस्ट हाउस के पास किया ट्रेंकुलाइज
अमर उजाला ब्यूरो
रायवाला। राजाजी राष्ट्रीय टाइगर रिजर्व की मोतीचूर रेंज में गुलदार के बढ़ते हमलों को रोकने के लिए पार्क प्रशासन द्वारा चलाए गए अभियान के तहत एक और गुलदार को ट्रेंकुलाइज कर पिंजरे में कैद कर लिया गया। पकड़े गए गुलदार को पार्क प्रशासन ने चीला रेंज की मीठावाली बीट में चिकित्सकीय जांच के बाद छोड़ दिया। बृहस्पतिवार को राजाजी टाइगर रिजर्व की मोतीचूर रेंज के गेस्ट हाउस के समीप चहलकदमी कर रहे गुलदार को विभाग की टीम ने ट्रेंकुलाइज कर पकड़ लिया। पार्क प्रशासन की चिकित्सा अधिकारी अदिति शर्मा की अगुवाई में हमलावर गुलदारों पर लगातार नजर रख रही टीम ने गुलदार को ट्रेंकुलाइज कर दिया।
रेंज अधिकारी विकास रावत ने बताया कि गुलदार को ट्रेंकुलाइज कर पिंजरे में कैद किया गया, जिसे इसके बाद पार्क की चीला रेंज की मीठावाली बीट के घने जंगल में छोड़ा गया। गौरतलब है कि क्षेत्र में लगातार चार वर्षों से सक्रिय आदमखोर गुलदार मोतीचूर रेंज के आस-पास अब तक 14 लोगों को निवाला बना चुका है। घटनाओं को रोकने के बढ़ते जन दबाव के चलते पार्क प्रशासन की ओर से रेंज में आदमखोर को पकड़ने के लिए सघन निगरानी अभियान चलाया जा रहा है, अभियान के तहत पार्क प्रशासन को इससे पूर्व दो गुलदारों को पकड़ने में सफलता मिल चुकी है।