{"_id":"5a73474b4f1c1b84268b7dbc","slug":"151750453715-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक सप्ताह के भीतर कुलपति को रिपोर्ट सौंपेगी जांच कमेटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक सप्ताह के भीतर कुलपति को रिपोर्ट सौंपेगी जांच कमेटी
Updated Thu, 01 Feb 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्रीनगर। गढ़वाल विवि के वित्त अधिकारी पर लगाए एग वित्तीय अनियमितता के आरोपों की जांच के लिए गठित कमेटी एक सप्ताह के भीतर अपनी रिपोर्ट विवि प्रशासन को सौंपेगी। जांच कमेटी का गठन करीब 3 माह पूर्व किया गया था।
गढ़वाल विवि के वित्त अधिकारी डा. पदमाकर मिश्र पर वेतन के रूप में अतिरिक्त धनराशि लिए जाने का आरोप लगाया गया था। इस संबंध में विवि के सिस्टम मैनेजर संजीव श्रीवास्तव व अमीन संतोष कुमार ममगांई ने तीन सूत्री शिकायती पत्र तत्कालीन कुलपति प्रो. जेएल कौल को सौंपा था। शिकायती पत्र में वित्त अधिकारी के खिलाफ जल्द कार्रवाई की मांग की गई थी। शिकायती पत्र पर कार्रवाई करते हुए तत्कालीन कुलपति प्रो. कौल ने करीब तीन माह पूर्व स्कूल ऑफ कामर्स के डींस प्रो. आरसी डंगवाल की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय जांच कमेटी गठित की थी। कमेटी गठन के तीन माह बाद भी कोई कार्रवाई न होने पर शिकायतकर्ताओं ने विवि प्रशासन के समक्ष कड़ी नाराजगी जताई है। जांच कमेटी के संयोजक प्रो. आरसी डंगवाल ने कहा कि जांच कमेटी एक सप्ताह के भीतर जांच रिपोर्ट कुलपति को सौंप देगी।