फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   जीआईएंडटीआई मैदान के समीप बोरे में मिली युवक की लाश

जीआईएंडटीआई मैदान के समीप बोरे में मिली युवक की लाश

Tue, 30 Jan 2018 10:12 PM IST
Updated Tue, 30 Jan 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
जीआईएंडटीआई मैदान के समीप बोरे में मिली युवक की लाश

विज्ञापन
श्रीनगर। यहां एक युवक की हत्या कर उसका शव बोरे में बंद कर जीआईएंडटीआई मैदान के पास फेंक दिया गया। मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्ट्या लगता है कि युवक की गला घोंट कर हत्या की गई है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
पुलिस ने सोमवार देर रात शहर के बीचों-बीच स्थित जीआईएंडटीआई मैदान के एप्रोच मार्ग से सफेद बोरे में एक युवक की लाश बरामद की थी। पुलिस के मुताबिक रात करीब 9 बजे एक युवक जीआईएंडटीआई मैदान के समीप बनी पार्किंग में अपना वाहन पार्क करने पहुंचा तो उसकी नजर सफेद बोरे पर पड़ी। बोरे को कुत्ते और सुअर नोच रहे थे। युवक की सूचना पर कोतवाल एनएस बिष्ट मय फोर्स मौके पर पहुंचे। बोरे का मुंह नाइलॉन की नीली रस्सी से बांधा गया था। बोरे को खोला गया तो उसमें युवक की लाश रखी गई थी। मृतक की उम्र 25-30 के बीच आंकी जा रही है। युवक का आधा चेहरा सुअरों व कुत्तों ने नोच लिया था, जिससे शक्ल साफ नहीं दिखाई दे रही है। युवक के गले पर निशान होने से गला दबा कर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। शिनाख्त के लिए शव को बेस अस्पताल की मोरचरी में रखा गया है। मंगलवार सुबह एसएसपी जगतराम जोशी ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया। जोशी ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना स्थल पर मौजूद हर पहलू का गहनता से अध्ययन किया गया है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज खंगाले
श्रीनगर। पुलिस ने हाईवे पर स्थित विभिन्न व्यापारिक प्रतिष्ठानों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। हालांकि अभी तक सीसीटीवी फुटेज से कुछ खास हाथ नहीं लगा है। यहां बता दें एक वर्ष पूर्व भक्तियाना में एक ट्रक ने बाप-बेटी को कुचल कर मार दिया था। तब ट्रक का पता भी सीसीटीवी फुटेज से ही मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओजी टीम ने की जांच शुरू
श्रीनगर। घटना के खुलासे के लिए पौड़ी से एसओजी टीम में शहर में डेरा डाल दिया है। साथ ही एसओजी टीम ने जांच भी शुरू कर दी है। हालंाकि लाश के पास कोई मोबाइल व अन्य कोई वस्तु बरामद नहीं हुई है।


पुलिस ने बनाया स्कैच
श्रीनगर। मृतक युवक का एक तरफ का चेहरा जानवरों ने बुरी तरह नोंच डाला है। पुलिस ने स्कैच तैयार कर चेहरे को ठीक करने की कोशिश की है, ताकि युवक की शिनाख्त हो सके। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed