फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पांच माह बाद भी नहीं मिला मुआवजा

पांच माह बाद भी नहीं मिला मुआवजा

Tue, 30 Jan 2018 02:12 AM IST
Updated Tue, 30 Jan 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
पांच माह बाद भी नहीं मिला मुआवजा
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन

साहिया। बिनोऊ और बंतऊ गांव के काश्तकारों को पांच माह बाद भी दबान की भेंट चढ़ी भूमि के मुआवजा का भुगतान नहीं हो सका है। जिससे काश्तकारों में रोष है। उन्होंने शीघ्र मुआवजा भुगतान न होने पर आंदोलन की चेेतावनी दी है।

अगस्त 2017 में लालपुल-बिनऊ-बंतऊ-बिरमोऊ सड़क निर्माण के दौरान दोनों ही गांव में काश्तकारों की कई क्यारियां दबान की भेंट चढ़ गई। जिससे अब इन काश्तकारों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। काश्तकार सूरत सिंह, रमेश सिंह, टीकम सिंह, आनंद सिंह, चमन सिंह, नैन सिंह आदि का कहना है कि मलबे की चपेट में आकर कई बीघा में खड़ी अदरक, मिर्च, आलू, प्याज की फसलें बर्बाद हो गई। जहां कभी फसलें लहराती थी अब वहां मलबा पड़ा हुआ है। कई बार की गुहार के बाद भी अब तक काश्तकारों को मुआवजे का भुगतान नहीं हो सका है। हर बार ग्रामीणों को शीघ्र मुआवजा भुगतान की बात कह कर टाल दिया जाता है। यदि विभाग शीघ्र ही मुआवजे का भुगतान नहीं करता तो काश्तकार आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता बीएल भट्ट ने कहा कि मुआवजा भुगतान के लिए रिपोर्ट शासन को भेजी जा चुकी है। बजट मिलते ही मुआवजा भुगतान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed