फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   कैबिनेट मंत्री ने मां गंगा गीत को लांच किया

कैबिनेट मंत्री ने मां गंगा गीत को लांच किया

Tue, 30 Jan 2018 02:13 AM IST
Updated Tue, 30 Jan 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री ने मां गंगा गीत को लांच किया
कैबिनेट मंत्री ने मां गंगा गीत को किया लांच
विज्ञापन

-- गीत में गंगा स्वच्छता में आम लोगों की सहभागिता बढ़ाने का दिया है संदेश

अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश।
नमामि गंगे मिशन को साकार बनाने व गंगा स्वच्छता अभियान में आम नागरिकों की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से गायक डा. सुयश बिजल्वाण द्वारा तैयार किए गए गीत मां गंगा को कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने लांच किया। गीत में गंगोत्री से लेकर हरिद्वार तक के गंगा घाटों व पवित्र तीर्थ स्थलों का फिल्मांकन किया गया है। वेहमंस पिक्चर व द बाईनो कूलर क्लब के सहयोग से गायक डा. सुयश द्वारा तैयार किए गए गंगा स्वच्छता पर आधारित गीत को मंत्री उनियाल ने यूट्यूब पर लांच किया।
इस मौके पर उनियाल ने कहा कि गंगा को स्वच्छ व निर्मल बनाने के लिए युवाओं की भागीदारी बहुत जरूरी है। कहा कि गंगा को स्वच्छ रखने की बात हर कोई करता है, मगर प्रयास बहुत कम लोग करते हैं। सुयश ने बताया कि गीत के माध्यम से लोगों को गंगा स्वच्छता में सहभागी बनने का संदेश दिया गया है। मौके पर स्पर्श गंगा के निदेशक प्रो. पीएस बिष्ट, ज्ञान सिंह नेगी, चंद्रवीर पोखरियाल, प्रो. प्रभाकर, जगदीश प्रसाद बिजल्वाण, प्रमिला बिजल्वाण, शेखर रावत, संजीव कुमार, शैलेेश नौटियाल, सिद्धांत, प्रणय, आकाश आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

पहले भी छा चुके हैं यूट्यूब पर
ऋषिकेश। डा. सुयश के कवर सांग छू लो जो मुझे तुम कभी गाने को भी लाखों लोग यू-ट्यूब पर देख चुके हैं। उनके इस गीत की लांचिंग के बाद पहले दो दिन में दो लाख से ज्यादा लोगों द्वारा देखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed