फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   गड्ढों में पैचवर्क की बजाए मिट्टी से हो रहा भरान

गड्ढों में पैचवर्क की बजाए मिट्टी से हो रहा भरान

Tue, 30 Jan 2018 02:12 AM IST
Updated Tue, 30 Jan 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
गड्ढों में पैचवर्क की बजाए मिट्टी से हो रहा भरान
गड्ढों में पैचवर्क की बजाए मिट्टी से कर दिया भरान
विज्ञापन

-- पीडब्ल्यूडी कर रहा अत्यधिक यातायात दबाव वाले मार्ग की अनदेखी

अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। लोक निर्माण विभाग का लक्ष्मणझूला-कांडी मोटर मार्ग की मरम्मत को लेकर लापरवाही दिखा रहा है। प्राचीन नीलकंठ धाम व यमकेश्वर ब्लॉक के सवा दो सौ से अधिक गांवों से जुड़ा यह मुख्य मार्ग कई स्थानों पर गड्ढों में तब्दील हो चुका है, मगर विभाग इस पर पैचवर्क करने की बजाए मिट्टी से गड्ढों की भरान कर कामचलाऊ व्यवस्था में लगा है। लक्ष्मणझूला से गरुड़चट्टी तक करीब चार किलोमीटर के पैच में कई स्थानों पर मुख्य मार्ग पर भारी गड्ढे बने हुए हैं। जिन पर पैचवर्क नहीं किया जा रहा है। उक्त मार्ग हर रोज प्राचीन नीलकंठ धाम के दर्शन को आने वाले सैकड़ों श्रद्धालुओं व यातायात दबाव के लिहाज से अहम है। मगर विभाग इस सबकी अनदेखी कर रहा है। ऐसे में लोगों को मार्ग पर हिचकोले खाकर जैसे तैसे यात्रा करनी पड़ रही है।
इस क्षेत्र में बने सैकड़ों बीच कैंपों में भी हर रोज सैकड़ों पर्यटक ठहरने के लिए आते हैं। इसके बावजूद लोक निर्माण जगह जगह गड्ढों में तब्दील हो चुकी सड़क की मरम्मत कराने की बजाए मार्ग पर बने गड्ढों को मिट्टी से भरकर काम चलाऊ व्यवस्था कर रही है। स्थानीय निवासी सत्यपाल सिंह राणा, कलम सिंह राणा, ओमप्रकाश नौटियाल ने बताया कि पर्यटन, तीर्थाटन व गांवों की आवाजाही के लिहाज से कई मायने में उक्त मार्ग महत्वपूर्ण है, मगर इसकी मरम्मत व रखरखाव को लेकर पौड़ी जिला प्रशासन भी लापरवाह बना हुआ है। जिसके चलते संबंधित विभाग सड़क मरम्मत को लेकर मनमाना रवैया अपनाए हुए है।
विज्ञापन

- कोट्स
मार्ग पर गड्ढे बने हुए हैं, जिससे पर्यटकों को आवागमन में दिक्कतें आती हैं। विभाग की परमानेंट गैंग से गड्ढों में मिट्टी का भरान कराकर फौरी व्यवस्था की जा रही है। स्थायी पैचवर्क के लिए अभी बजट उपलब्ध नहीं है, उपलब्ध होने के बाद पैचवर्क कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सत्य प्रसाद राठौर, सहायक अभियंता पीडब्ल्यूडी, दुगड्डा-लक्ष्मणझूला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed