फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   भाजपा जिला महामंत्री के बैंक संचालक मनोनीत होने पर कार्यकर्ताओं में असंतोष

भाजपा जिला महामंत्री के बैंक संचालक मनोनीत होने पर कार्यकर्ताओं में असंतोष

Tue, 23 Jan 2018 10:20 PM IST
Updated Tue, 23 Jan 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
भाजपा जिला महामंत्री के बैंक संचालक मनोनीत होने पर कार्यकर्ताओं में असंतोष

विज्ञापन
गोपेश्वर। चमोली जिला सहकारी बैंक में भाजपा जिला महामंत्री गजेंद्र सिंह रावत को संचालक मनोनीत किए जाने से पार्टी में असंतोष के स्वर उठने लगे हैं। संगठन की ओर से गुपचुप तरीके से जिला महामंत्री को संचालक की जिम्मेदारी दे दी गई।

अभी तक चमोली जिला सहकारी बैंक के संचालक पद पर कांग्रेस के राजेंद्र सिंह नेगी सरकार की ओर से मनोनीत संचालक थे। राज्य में भाजपा की सरकार बनने के बाद कार्यकर्ताओं ने संगठन के जिलाध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल को संचालक के लिए अपने-अपने आवेदन सौंपे थे, लेकिन पार्टी के जिला महामंत्री गजेंद्र सिंह रावत को राज्य सरकार से नामित संचालक की जिम्मेदारी सौंप दी गई। भाजपा संगठन में एक व्यक्ति एक पद की व्यवस्था है, इसके बावजूद जिला महामंत्री को संचालक की जिम्मेदारी देने से भाजपा जिला संगठन में असंतोष बना हुआ है। भाजपा के जिला मोर्चा प्रभारी तारा दत्त थपलियाल का कहना है कि संगठन के जिलाध्यक्ष को कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलना चाहिए। इधर, भाजपा जिलाध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल का कहना है कि बैंक संचालक सरकार की ओर से नामित होते हैं। विधायकों के पास भी संगठन में अन्य दायित्व हैं। ऐसे ही जिला महामंत्री भी संचालक पद पर नामित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed