{"_id":"5a63aad54f1c1b84268b586f","slug":"151648142818-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका में शामिल करने की कवायद तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका में शामिल करने की कवायद तेज
Updated Sun, 21 Jan 2018 02:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला
विकासनगर।
जिला प्रशासन ने ग्राम पंचायत बाबूगढ़ और रसूलपुर को नगरीय क्षेत्र में शामिल करने की कवायद तेज कर दी है। इसके लिए जिलाधिकारी एसए मुरुगेशन ने खंड विकास अधिकारी को इन पंचायतों से संबंधित समस्त अभिलेख नगर पालिका प्रशासन को हस्तांतरित करने के निर्देश दिए हैं।
पिछले साल प्रदेश सरकार ने विकासनगर नगर पालिका क्षेत्र का सीमा विस्तार करते हुए बाबूगढ़ और रसूलपुर ग्राम पंचायत को नगरीय क्षेत्र में शामिल करने की अधिसूचना जारी की थी। जिसके तहत अब जिला प्रशासन ने इन ग्राम पंचायतों को नगरीय क्षेत्र में शामिल करने की प्रक्रिया में तेज कर दी है। इन पंचायतों के नगरीय क्षेत्र में शामिल होने के बाद पालिका का दायरा बढ़ जाएगा।
इस साल पालिका चुनाव भी होने हैं। जिसके चलते अब जिला प्रशासन ने पंचायतों को पालिका क्षेत्र में शामिल करने की प्रक्रिया भी तेज कर दी है। नगर पालिकाध्यक्ष हरफूल चंद का कहना है कि सीमा विस्तार के बाद पालिका क्षेत्र में शामिल होने वाले क्षेत्रों में भी विकास की बयार बहेगी। जिला पंचायत राज अधिकारी एम जफर खान ने बताया कि संबंधित बीडीओ को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए गए हैं।