{"_id":"5a63aaca4f1c1b86268b574e","slug":"15164814179-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना पंजीकरण चल रहे रिसोर्ट और बीच कैंप पर डीएम सख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना पंजीकरण चल रहे रिसोर्ट और बीच कैंप पर डीएम सख्त
Updated Sun, 21 Jan 2018 02:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध रिसोर्ट और बीच कैंप पर हो कार्रवाई : डीएम
-- लक्ष्मणझूला थाने का किया औचक निरीक्षण, इंतजामों से दिखे संतुष्ट
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। जिलाधिकारी पौड़ी ने शनिवार को लक्ष्मणझूला थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थानाध्यक्ष को क्षेत्र में बिना पंजीकरण कर संचालित किए जा रहे रिसोर्ट और बीच कैंप संचालकों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। हालांकि डीएम पुलिस के सुरक्षा और अन्य इंतजामों को लेकर संतुष्ट दिखे। शनिवार अपराह्न करीब चार बजे डीएम सुशील कुमार लक्ष्मणझूला थाना पहुंचे। उन्होंने थाने में पुलिस के मालखाने और लंबित मामलों का फीडबैक लिया। उन्होंने पुलिस के आपदा में बचाव के उपकरणों और शस्त्र आदि को भी देखा।
इसके अलावा एनडीपीएस, आबकारी और पुलिस एक्ट आदि के तहत की गई कार्रवाई पर डीएम ने पुलिसकर्मियों की हौसलाफजाई भी की। इस दौरान जिलाधिकारी ने थानाध्यक्ष प्रदीप राणा को क्षेत्र में संचालित सभी रिसोर्ट और बीच कैंप के रजिस्ट्रेशन की पड़ताल करने के निर्देश दिए। साथ ही बगैर पंजीकरण के संचालित किए जा रहे रिसोर्ट व कैंप संचालकों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाने व उन्हें रजिस्ट्रेशन के प्रति जागरुक करने के निर्देश भी दिए। इसके बाद उन्होंने स्थानीय अभिसूचना इकाई (एलआईयू) कार्यालय का जायजा भी लिया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
मौके पर उपनिरीक्षक विकास भारद्वाज, मनोज कठैत, जगवीर सिंह, विनय मित्तल, एलआईयू के एसआई कन्हैया लाल, दीक्षा सैनी, टीना रावत, हेड कांस्टेबल हेमराज सिंह, कांस्टेबल सरदार सिंह, नीरज सिंह, हरिओम, अमरजीत सिंह, सुनीता, मीना, आंचल आदि मौजूद थे।