{"_id":"5a63aabb4f1c1b8f268b5823","slug":"151648140314-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल खत्म होने पर पुलिस को दी बाइक लूट की सूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल खत्म होने पर पुलिस को दी बाइक लूट की सूचना
Updated Sun, 21 Jan 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला
सेलाकुई।
बाइक लूट की सूचना पर सहसपुर पुलिस दौड़ पड़ी। जांच पड़ताल में पता चला कि रात में शादी समारोह से घर लौटते वक्त एक युवक की बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया था। इस पर उसने 100 नंबर पर बाइक लूट की सूचना दे दी, ताकि पुलिस उसकी मदद के लिए पहुंचे।
शुक्रवार की रात पुलिस को 100 नंबर से सूचना मिली कि डोभरी-सोरना चौक के समीप एक युवक से तीन बदमाशों ने बाइक लूट ली है। जिस पर रात करीब साढ़े 12 बजे चीता पुलिस वहां पहुंची। जहां पुलिस को कोई नहीं दिखा। जिस नंबर से फोन आया था, वह नंबर भी बंद था। जिस पर पुलिस ने युवक की खोजबीन शुरू की। वह रात करीब 12:30 बजे चौक से कुछ दूरी पर टहलता हुआ मिला। कुछ ही दूरी पर उसकी बाइक खड़ी थी। पुलिस युवक को अपने साथ थाने ले आई। जहां पूछताछ में उसने बताया कि वह शादी में भाऊवाला गया हुआ था। रात अपने गांव पपड़ियान लौट रहा था। रास्ते में पेट्रोल खत्म हो गया। रात होने की वजह से उसे मदद नहीं मिल रही थी। ऐसे में उसने पुलिस को बाइक लूट की सूचना दी, ताकि पुलिस उसकी मदद के लिए पहुंचे। थानाध्यक्ष नरेश कुमार राठौड़ ने बताया कि सुरेंद्र पुत्र रघुराम निवासी ग्राम पपड़ियान को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।