{"_id":"5a63aaba4f1c1b7b268b580f","slug":"151648140120-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर शपथ ग्रहण समारोह में, मरीज बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टर शपथ ग्रहण समारोह में, मरीज बेहाल
Updated Sun, 21 Jan 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला
विकासनगर।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात चिकित्सकों के प्रांतीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा संघ के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के चलते शनिवार को ओपीडी सेवाएं ठप रही। ऐसे में दूर दराज से आए मरीजों को बिना उपचार के लौटना पड़ा।
शनिवार को साप्ताहिक बंदी के चलते निजी अस्पताल और क्लीनिक भी बंद रहते हैं, ऐसे में मरीजों को खासी परेशानियां झेलनी पड़ी। हालांकि इमरजेंसी सेवाएं सभी जगह बहाल रहीं। नगर की सीएचसी जौनसार बावर के साथ ही पड़ोसी राज्य हिमाचल और पड़ोसी जिले उत्तरकाशी और टिहरी के सैकड़ों गांवों का केंद्र हैं। यहां रोजाना बड़ी संख्या में मरीज इलाज को पहुंचते हैं, लेकिन शनिवार को उन्हें मुख्य गेट पर ओपीडी बंद होने का नोटिस चस्पा हुआ मिला।
चकराता क्षेत्र से इलाज के लिए पहुंचे हुकुम सिंह, राजेंद्र सिंह, कमला देवी आदि ने बताया कि ओपीडी बंद रहने की पहले से जानकारी नहीं दी गई। जिसके चलते सुबह बड़ी संख्या में मरीज अस्पताल पहुंचे, लेकिन उन्हें निराश लौटना पड़ा। उन्होंने कहा कि शनिवार को साप्ताहिक बंदी के चलते विकासनगर के अधिकांश निजी अस्पताल और क्लीनिक भी बंद रहते हैं। ऐसे में मरीजों को इलाज के लिए भटकना पड़ा। कमोवेश यही हाल क्षेत्र के अन्य सरकारी अस्पतालों का भी रहा। रविवार को अवकाश के चलते अस्पताल बंद रहेगा। ऐसे में सोमवार को अस्पताल खुलने पर ही लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
उधर सीएमओ डॉ. वाईएस थपलियाल ने बताया कि स्वास्थ्य महानिदेशक से अनुमति लेकर डॉक्टर शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने गए थे, जिसके चलते ओपीडी सेवाएं एक दिन के लिए बंद रही। इमरजेंसी सेवाओं को बहाल रखा गया।