फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   वार्डो को लेकर एक भी आपति नही पहुंची

वार्डो को लेकर एक भी आपति नही पहुंची

Sat, 20 Jan 2018 01:53 AM IST
Updated Sat, 20 Jan 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
वार्डो को लेकर  एक भी आपति नही पहुंची
डोईवाला में 20 वार्ड बनाने का रास्ता साफ
विज्ञापन

-- सीमा विस्तार के बाद नए वार्डों के गठन पर किसी ने नहीं जताई आपत्ति

अमर उजाला ब्यूरो
डोईवाला। नगर पालिका डोईवाला के सीमा विस्तार के बाद तैयार किए गए 20 नये वार्डों के गठन पर लोगों को कोई आपत्ति नहीं है। आपत्ति की समससीमा पूरा हो जाने के बाद नगर पालिका डोईवाला को निस्तारण के लिए एक भी आपत्ति नही मिली है, जिससे सभी नए 20 वार्डों का अस्तित्व में आना संभव हो गया है। नगर पालिका डोईवाला की सीमा विस्तार के बाद सात वार्ड से बढ़कर बीस हो गए हैं। नगर पालिका की ओर से तैयार किए गए बीस वार्डों के लिए आपत्ति मांगे जाने का समय 12 जनवरी से लेकर 17 जनवरी तक निर्धारित किया गया था। वार्डों को लेकर आपत्ति जिलाधिकारी के पास होनी थी।

नगर पालिका डोईवाला में सीमा विस्तार के बाद आठ ग्राम सभाएं जिनमें लच्छीवाला, मारखम ग्रांट प्रथम , घिसरपडी, डैशवाला, भानियावाला, कान्हरवाला, अठूरवाला और जौलीग्रांट को शामिल किया गया है। बताया गया कि वार्ड गठन के लिए किसी ने भी आपत्ति पत्र नहीं दिया है। लिहाजा अब इन वार्डों को उसी रूप में रखने की तैयारी नगर पालिका डोईवाला की ओर से शुरू कर दी गई है। नगर पालिका डोईवाला के अधिशासी अधिकारी विजय प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि वार्डों की सूचना को सार्वजनिक कर दिया गया था। इसके लिए जिलाधिकारी स्तर से एक सप्ताह आपत्ति का समय निर्धारित किया गया था। नगर पालिका को जिलाधिकारी स्तर से जानकारी में बताया गया कि वार्डों के लिए कोई आपत्ति नहीं आई है। नगर पालिका अब दूसरे जरूरी कामों को पूरा करने में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed