{"_id":"5a62539d4f1c1b8a268b54bf","slug":"151639356312-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूली बच्चों ने दी कराटे और नृत्य की प्रस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूली बच्चों ने दी कराटे और नृत्य की प्रस्तुति
Updated Sat, 20 Jan 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूली बच्चों ने दी कराटे और नृत्य की प्रस्तुति
-- धूमधाम से मनाया गया शैमफोर्ड लिटिल स्टार स्कूल का वार्षिकोत्सव
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। देहरादून रोड स्थित शैमफोर्ड लिटिल स्टार स्कूल का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मनमोह लिया। इस दौरान बच्चों ने कराटे का प्रदर्शन भी किया। दर्शकों ने नन्हें मुन्हें बच्चों को प्रोत्साहित किया। शुक्रवार देरशाम दूनमार्ग स्थित एक होटल में स्कूल के वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने फिल्मी गीतों पर नृत्य प्रस्तुतियां दी। साथ ही मोबाइल की लत से युवा पीढ़ी को दूर रखने के संदेश के तहत बच्चों ने नाट्य प्रस्तुति दी और उसके दुष्प्रभावों की जानकारी दी।
इससे पूर्व कार्यक्रम में स्कूल के शिक्षकों व संचालकों ने स्कूल के संस्थापक व अधिवक्ता स्व. एसएस पंवार को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। मौके पर स्कूल के अध्यक्ष राहुल पंवार, खुशबु पंवार, साक्षी संगर, मानसी गुप्ता, पारुल वालिया, पायल कोहली, प्रीति कोटियाल, दीपा शर्मा, मंजू रावत, विशाखा शर्मा, शारदा आचार्य, नोमिता ध्यानी, शालिनी उनियाल, प्रमिला चमोली, चंद्रमोहन तिवारी, नीरज, विशाल थापा आदि मौजूद थे।