{"_id":"5a6225d44f1c1b66268b5431","slug":"1516381842155-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल विद्युत परियोजना कंपनी जल्द निर्गत करेगी 5 करोड़ की धनराशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल विद्युत परियोजना कंपनी जल्द निर्गत करेगी 5 करोड़ की धनराशि
Updated Fri, 19 Jan 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्रीनगर। अलकनंदा हाइड्रो पावर कारपोरेशन वित्त पोषित श्रीनगर-पौड़ी वैकल्पिक पेयजल योजना के लिए कंपनी जल्द कार्यदायी संस्था को पांच करोड़ देगी। कंपनी ने तहसील प्रशासन को यह आश्वासन दिया है। तहसील प्रशासन ने परियोजना झील से छोड़े जा रहे पानी को मापते हुए इसे अनुबंध से ढाई गुना अधिक पाया।
शुक्रवार को एसडीएम मायादत्त जोशी व सिंचाई विभाग के अभियंताओं की टीम में सुपाणा पुल के समीप अलकनंदा नदी में पानी के प्रवाह को नापा। एसडीएम जोशी ने बताया कि अनुबंध के तहत प्रति सेकेंड 5 क्यूबिक पानी छोड़ा जाना तय हुआ है। जबकि माप में पानी 12 क्यूबिक मीटर प्रति सेकेंड पाया गया। जोशी ने बताया कि पानी मापने के बाद जल कपंनी के अधिकारियों से वार्ता भी की गई। जिसमें परियोजना समन्वयक संतोष रेड्डी ने आश्वासन दिया कि अलकनंदा हाइड्रो पावर कारपोरेशन वित्त पोषित श्रीनगर-पौड़ी वैकल्पिक पेयजल योजना के लिए एक- दो दिन में पांच करोड़ कार्यदायी संस्था को दे देगी। यहां बता दें कि परियोजना झील के कारण अलकनंदा नदी के तीन किमी के दायरे में पानी का प्रवाह बहुत कम रह गया है। जबकि जल संस्थान के अधिकांश पंप हाउस इसी क्षेत्र में हैं। प्रगतिशील जनमंच शुद्ध पेयजल आपूर्ति के लिए आंदोलित भी है। अलकनंदा हाइड्रो पावर कारपोरेशन वित्त पोषित श्रीनगर-पौड़ी वैकल्पिक पेयजल योजना से श्रीनगर क्षेत्र के अलावा पौड़ी शहर को भी जल की आपूर्ति की जानी है।