फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सुमाड़ी के साथ ही जलेथा में होगा परिसर निर्माण

सुमाड़ी के साथ ही जलेथा में होगा परिसर निर्माण

Fri, 19 Jan 2018 10:41 PM IST
Updated Fri, 19 Jan 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
सुमाड़ी के साथ ही जलेथा में होगा परिसर निर्माण

विज्ञापन
श्रीनगर। एनआईटी (राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान) उत्तराखंड के स्थायी परिसर के निर्माण को लेकर कुछ हद तक स्थिति साफ होती नजर आ रही है। उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डा. धन सिंह रावत के अनुसार, सुमाड़ी में चिह्नित भूमि में सिर्फ 50 एकड़ भूमि ही निर्माण के लिए उपयुक्त है। ऐसे में सुमाड़ी के साथ-साथ यहां से कुछ किलोमीटर दूर जलेथा में भूमि अधिग्रहीत कर वहां भी परिसर का निर्माण कराया जाएगा। केंद्र सरकार ने इस प्लान को सहमति दे दी है।
एनआईटी के मुद्दे पर बुधवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत व उच्च शिक्षा राज्य मंत्री धन सिंह ने मानव संसाधन विकास (एचआरडी) मंत्री प्रकाश जावड़ेकर से मुलाकात की थी। बैठक में एनआईटी के निदेशक प्रो.एसएल सोनी को भी बुलाया गया था।
विज्ञापन

बैठक से लौटने के बाद धन सिंह ने फोन पर बताया कि कैंपस निर्माण पर किसी प्रकार का संदेह नहीं है। एक स्थान पर भूमि की अनुपलब्धता के कारण दो स्थानों में कैंपस निर्माण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में चर्चा हुई कि जो जियोलॉजिकल सर्वेक्षण कराया गया था, उसमें सुमाड़ी की 200 एकड़ जमीन में से 50 एकड़ ही उपयुक्त पाई गई। यह जमीन भी एक स्थान के बजाय छितरी हुई है। केंद्र सरकार से अनुरोध किया गया कि पहाड़ में एक स्थान पर इतनी भूमि मिलना मुश्किल है। इसलिए जलेथा गांव को चुना गया है। इसके अलावा कुछ भूमि वन विभाग की ली जा रही है। धन सिंह ने बताया कि बैठक में यह फाइनल हो गया कि दो स्थानों पर कैंपस निर्माण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed