{"_id":"5a6224d54f1c1b77268b53bf","slug":"15163815867-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोस्टमार्टम में रिपोर्ट में जताई डूबने से मौत की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोस्टमार्टम में रिपोर्ट में जताई डूबने से मौत की संभावना
Updated Fri, 19 Jan 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कीर्तिनगर। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में छात्र की मौत की प्रथम दृष्टया वजह पानी में डूबना बताई गई। हालांकि स्पष्ट जानकारी के लिए बिसरा व डायटम परीक्षण किया जाएगा। छात्र का शव करीब 22 दिन बाद 17 जनवरी को परियोजना नहर में मिला था।
कीर्तिनगर तहसील क्षेत्र के मढी चौरास निवासी विनोद लाल का पुत्र अमन 26 दिसंबर को घर से लापता हो गया था। परिजनों ने कोतवाली में अमन की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। जिसमें उन्होंने अमन के एक सहपाठी का जिक्र भी किया था। करीब 22 दिन बाद 17 जनवरी को अमन का शव घर से मात्र 200 मीटर दूर परियोजना नहर में उतराता हुआ मिला। परिजनों ने अमन की हत्या की आशंका जताई। 18 जनवरी को ग्रामीणों व परिजनों ने अमन का शव एसडीएम कार्यालय में रख पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। साथ ही अमन के सहपाठी के खिलाफ हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज करने की मांग की। हालांकि पुलिस अभी अपहरण के मामले में ही जांच कर रही है। कोतवाल चंदन सिंह चौहान ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपेार्ट में डूबने से मौत की संभावना जताई गई है। स्पष्ट कारण की जानकारी के लिए बिसरा व डायटम जांच के लिए नमूना संरक्षित किया गया है। बिष्ट ने बताया कि आरोपी छात्र व उसके परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। जांच के आधार पर धाराएं भी परिवर्तित की जा सकती हैं।
गुमराह करने का आरोप
अमन के परिजनों ने पुलिस पर गुमराह करने का आरोप लगाया। अमन के पिता विनोद लाल ने कहा कि पुलिस हर बार उन्हें अलग-अलग बात कह रही है। यदि पुलिस पहले इस मामले को गंभीरता से लेती तो हमें अपना बेटा नहीं खोना पड़ता। मृतक छात्र के परिजनों ने निष्पक्ष जांच की मांग की है।