फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   आश्रम की संपति को लेकर बढ़ा विवाद

आश्रम की संपति को लेकर बढ़ा विवाद

Fri, 19 Jan 2018 02:01 AM IST
Updated Fri, 19 Jan 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
आश्रम की संपति को लेकर बढ़ा विवाद
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन

विकासनगर।
भद्रकाली मंदिर सन्यास आश्रम बिन्हार पश्चिम देवथला कटापत्थर से जुड़े संतों ने तहसील परिसर में भूख हड़ताल की। संतों ने स्थानीय विधायक पर भूमाफिया को संरक्षण देने का आरोप लगाया। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल की चेतावनी दी। संतों के समर्थन में कई लोग भी धरने पर बैठे।
एसडीएम जितेंद्र कुमार को सौंपे ज्ञापन में महंत जमुना गिरि महाराज ने बताया कि वे आश्रम में लंबे समय से पूजा-अर्चना करते आ रहे हैं। वहीं मंदिर परिसर में बने एक कमरे में रहते करते हैं। मंदिर और आश्रम के आसपास की भूमि राजस्व अभिलेखों में उनके नाम दर्ज है। पूजा-अर्चना में उनका शिष्य महंत दिगंबर राजगिरि भी उनकी मदद करता है। आरोप लगाया कि भूमाफिया आश्रम की संपत्ति को हड़पने की फिराक में है। इसे लेकर वह कई बार उन पर और उनके शिष्य के साथ मारपीट भी कर चुके हैं। इस संबंध में उन्होंने पुलिस और जिला प्रशासन से भी शिकायत की थी लेकिन क्षेत्रीय विधायक के दबाव में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

वहीं तहसील पहुंचे कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने भी सन्यासियों का समर्थन किया। भूख हड़ताल पर बैठने वालों में दिगंबर गिरि महाराज, भोला गिरि महाराज, कपिल गिरि महाराज आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर ग्रामीणों ने महंत पर मंदिर की संपत्ति को हड़पने का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत उपजिलाधिकारी से की है। शिकायती पत्र में ग्राम पंचायत पपड़ियान की प्रधान रेशमी देवी, कलम सिंह, रवि आदि ने कहा कि महंत, उनका शिष्य और कई अन्य लोग मिल कर मंदिर की संपत्ति हड़पना चाहते हैं। ग्रामीणों को मंदिर में पूजा-अर्चना नहीं करने देते।


कोट :
महंत के आरोप निराधार हैं। किसी को भी कानून व्यवस्था से खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा। मैंने मंदिर की संपत्ति की जांच के लिए एसडीएम को निर्देशित किया है। गांव वाले भी मंदिर की जमीन एक व्यक्ति विशेष के नाम किए जाने पर एतराज जता चुके हैं।
- मुन्ना सिंह चौहान, विधायक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed