{"_id":"5a5f81c54f1c1b88268b4ebe","slug":"15162087698-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्फ से ढकीं रहने वाली पहाड़ियों पर भी सुलग रही आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्फ से ढकीं रहने वाली पहाड़ियों पर भी सुलग रही आग
Updated Wed, 17 Jan 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जोशीमठ। जनवरी माह में जिले की जो पहाड़ियां बर्फ से ढकीं रहती थीं, इस बार बर्फबारी और बारिश न होने से उच्च हिमालयी क्षेत्रों की पहाड़ियों पर भी आग सुलग रही है। अभी उर्गम घाटी के अरोसी गांव के जंगलों की आग ठीक ढंग से बुझी भी नहीं है और नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के अंतर्गत भंग्यूल गांव की पहाड़ियां आग में सुलग उठी हैं।
बुधवार को सुबह आठ बजे भंग्यूल गांव पहाड़ी पर आग लग गई। पहाड़ियों पर लगी आग देर शाम तक जंगल की ओर पहुंच गई है। इसकी सूचना पर पार्क के डीएफओ ने आठ सदस्यीय टीम आग बुझाने के लिए भेजी। हालांकि पार्क प्रशासन की टीम ने जंगल से सटी पहाड़ियों में फायर लाइन खींचकर काफी हद तक आग पर काबू पा लिया लेकिन आग पूरी तरह से काबू में नहीं आ रही है। पार्क की टीम ने आग बुझाने में ग्रामीणों के साथ ही रैणी और तपोवन से भी अपना स्टाफ बुला लिया है। वन क्षेत्र अधिकारी धीरेश चंद्र बिष्ट का कहना है कि टीम के सदस्यों ने फायर लाइन काटकर आग पर काबू पाया जा रहा है। रात तक आग पूरी तरह से बुझा दी जाएगी।