{"_id":"5a5d00ab4f1c1b80268b4a0d","slug":"15160446441718-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"18 से बन रही सड़क गांव तक नहीं पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
18 से बन रही सड़क गांव तक नहीं पहुंची
Updated Tue, 16 Jan 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, चकराता। 18 साल बाद भी हयो-टगरी मोटर मार्ग का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका है। वहीं इस मार्ग पर मटियावा गांव में प्रस्तावित सड़क पर निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। सड़क निर्माण कार्य पूरा न होने पर संकल्प युवा समिति मटियावा ने आंदोलन की चेतावनी दी है। उन्होंने मांग के समर्थन में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन भी भेजा।
विभाग 18 साल से हयो-टगरी मोटर मार्ग का निर्माण करा रहा है जो मटियावा गांव से करीब 500 मीटर पहले रोक दिया गया है। सड़क मार्ग से न जुड़ने के कारण गांव विकास में पिछड़ा हुआ है। काश्तकारों को फसलें मंडी तक पहुंचाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। मरीजों को भी अस्पताल तक पहुंचाने में दिक्कतें होती हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि विभाग ने जल्द ही गांव तक सड़क नहीं पहुंचाई तो वे आंदोलन करेंगे।
ज्ञापन भेजने वालों में राजेंद्र सिंह, महावीर सिंह, हाकम सिंह, पूरण सिंह, केशर सिंह मुन्ना सिंह, सरदार सिंह, विक्रम सिंह, शिवा, रण सिंह, संजीव चौहान, ध्वजवीर चौहान, स्वराज चौहान, अमित चौहान, प्रदीप चौहान, नितिन चौहान, अजय चौहान, रघुवीर चौहान, सुभाष चौहान, गोपाल दास, ईश्वर चौहान, देवेंद्र चौहान, मिजान दास, योगेेश चौहान, हाकम खन्ना, सुभाष दास, दिनेश चौहान आदि शामिल रहे।