{"_id":"5a5b8f504f1c1b89268b45db","slug":"151595008710-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्धालुओं ने मकर संक्रांति के पावन पर्व पर की पूजा अर्चनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्धालुओं ने मकर संक्रांति के पावन पर्व पर की पूजा अर्चनाएं
Updated Sun, 14 Jan 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। मकर संक्रांति पर्व पर श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पूजा कर भगवान से सुख-समृद्धि की कामना की। सुबह से कर्णप्रयाग के संगम तट पर श्रद्धालुओं ने स्नान किया और शिव मंदिर, पौराणिक उमा देवी, कर्ण मंदिर, सांकरी शिव मंदिर, मुख्य बाजार के शिव मंदिर, टटेश्वर महादेव मंदिर डिम्मर, चंडिका मंदिर सिमली और लंगासू, शैलेश्वर महादेव मंदिर बैनोली, नंदा देवी मंदिर नौटी में पूजा की। वहीं पौराणिक काल से माघ माह की संक्रांति को नगर के मुख्य बाजार में लगने वाले मेले में दूर दराज के ग्रामीणों और लोगों ने खरीददारी की। गौचर, नारायणबगड़, थराली, देवाल और गैरसैंण आदि स्थानों पर भी श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना की।