फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सरकार के तानाशाही रवैये से प्रदेश की जनता परेशान: प्रीतम

सरकार के तानाशाही रवैये से प्रदेश की जनता परेशान: प्रीतम

Sun, 14 Jan 2018 10:45 PM IST
Updated Sun, 14 Jan 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
सरकार के तानाशाही रवैये से प्रदेश की जनता परेशान: प्रीतम

विज्ञापन
गौचर। पार्टी कार्यालय में आयोजित बैठक में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कार्यकर्ताओं से निकाय चुनाव के लिए एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश में भाजपा सरकार तानाशाही रवैया अपनाते हुए विपक्षी पार्टियों के कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित करने पर आमादा है। जनता अब भाजपा सरकारों की जनविरोधी नीतियों को समझ रही है और आने वाले समय में भाजपा को जनता इसका करारा जवाब देगी।

ट्रांसपोर्टर प्रकाश पांडे की मौत पर पीसीसी अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की गलत नीतियों से खुद भाजपा के लोग ही परेशान होकर आत्महत्या करने को विवश हैं। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूती देने और आगामी निकाय चुनावों के लिए मजबूती से तैयार रहने को कहा। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से चर्चा कर समस्याओं और सुझावों पर वार्ता की। इससे पूर्व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ रोड शो निकालकर पार्टी पदाधिकारियों का स्वागत किया। इस मौके पर केदारनाथ विधायक मनोज रावत, पूर्व डिप्टी स्पीकर डा. एपी मैखुुरी, पूर्व विधायक डा. जीतराम, सुशील रावत, प्रीतम सिंह, मुकेश नेगी, देवराज रावत, सुरेश बिष्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed