{"_id":"5a5b8f284f1c1b8d268b45e9","slug":"151595004717-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकगीत और लोकनृत्यों की शानदार प्रस्तुतियों के साथ तीन दिवसीय उतरायणी मेला हुआ संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकगीत और लोकनृत्यों की शानदार प्रस्तुतियों के साथ तीन दिवसीय उतरायणी मेला हुआ संपन्न
Updated Sun, 14 Jan 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नारायणबगड़। जीआईसी नारायणबगड़ प्रांगण में आयोजित उत्तरायणी सांस्कृतिक एवं पर्यटन मेले के अंतिम दिन महिला मंगल दलों ने शानदार प्रस्तुतियां दीं। लोक गायक दिनेश नेगी की चैत की चैत्वला..., नी जाणा नी जाणा मेरी बो सुशीला... गीतों पर दर्शक खूब झूमे। वहीं बांसुरी वादक धर्मपाल की बांसुरी की धुनों को सुनकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए।
तीन दिवसीय उत्तरायणी मेले के अंतिम दिन होने वाले कार्यक्रमों का शुभारंभ सामाजिक कार्यकर्ता वीर भरत नेगी और राम बहादुर सलामी ने किया। इस दौरान देवधुरा के कलाकारों ने भोला महादेव के भजनों की प्रस्तुतियां दीं तो महिला मंगल दल चोपता और मनोड़ा की महिलाओं ने नाटक के माध्यम से शराब के प्रचलन को रोकने का संदेश दिया। वहीं महिला मंगल दल छेकुड़ा, कौब, रतनी, पालछूनी, विनायक, नारायणबगड़, कैवर, जीआईसी असेड़ सिमली तथा एसजीआरआर पंती ने लोक संस्कृति पर आधारित चांछड़ी, झूमेला और चौंफला आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। आकांक्षा बिष्ट, अशोक जोशी, अमन पाल, कृतिका सलामी, ज्येष्ठ उप प्रमुख गंभीर सिंह नेगी ने अपने गीतों से दर्शकों को खूब लुभाया, जबकि बांसुरी वादक धर्मपाल की बांसुरी की धुनों को सुनकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। इस मौके पर विधायक मगन लाल शाह, जिला पंचायत सदस्य मनोज भंडारी और भावना रावत, क्षेत्र पंचायत प्रमुख थराली राकेश जोशी, प्रेम बुटोला, गोविंद भंडारी, महेशानंद चंदोला, नवीन नेगी, विमला देवी और गीता देवी आदि मौजूद थे।