{"_id":"5a5a3fc34f1c1be3408b4a83","slug":"15158641851677-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैंडल क्लब ने 77 रन से रोनाल्डो क्लब को किया पराजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैंडल क्लब ने 77 रन से रोनाल्डो क्लब को किया पराजित
Updated Sat, 13 Jan 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित महर्षि वाल्मीकि क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को रोनाल्डो क्लब और टैंडल क्लब के बीच मैच खेला गया, जिसमें टैंडल क्लब ने मैच जीता। मैच का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष संदीप रावत ने किया।
मैच में टॉस जीतकर टैंडल की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 176 रनों को लक्ष्य रखा। दूसरी पारी में रोनाल्डो क्लब टीम लक्ष्य का पीछा करने उतरी और 99 रनों पर ही सिमट गई। टैंडल टीम की ओर से सर्वाधिक रन बनाने वाले विनीत को 44 रन व 1 विकेट लेने पर मैन ऑफ द मैच चुना गया। इससे पूर्व शुक्रवार को आयोजित उद्घाटन मैच पीएसपी और पीजी कॉलेज गोपेश्वर के बीच खेला गया। पीएसपी की टीम ने 1 रन से जीत दर्ज कर अगले दौर में प्रवेश किया। इस मौके पर टूर्नामेंट के संयोजक विपिन, राहलु, आशीष, विनोद, संजीव कुमार और बबलू आदि मौजूद थे।