फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   आंदोलनकारियों ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

आंदोलनकारियों ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

Sat, 13 Jan 2018 10:45 PM IST
Updated Sat, 13 Jan 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
आंदोलनकारियों ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

विज्ञापन
गैरसैंण। गैरसैंण स्थायी राजधानी बनाने की मांग को लेकर रामलीला मैदान में आयोजित क्रमिक अनशन 33वें दिन भी रहा जारी। आंदोलनकारियों ने कहा कि राजधानी जैसे गंभीर मसले को लेकर भाजपा की डबल इंजन की सरकार की मूकदर्शिता से प्रदेशवासी दुखी हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा यदि जल्द गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने की विधिवत घोषणा नहीं की जाती तो आंदोलन उग्र किया जाएगा। धरना देने वालों में बख्तवार सिंह बिष्ट, व्यापार संघ अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह बिष्ट, महामंत्री धनीराम, सरोज शाह, भावना शाह, बबीता पांडे और देवेंद्र बिष्ट थे। समर्थन देने वालों में जमन सिंह कन्याल, नेत्र सिंह गुसाईं, मंजू बिष्ट, विनोद रावत, सुनील कुमार, एमडी आर्य और विनोद पंवार आदि थे।


गैरसैंण राजधानी को मशाल जुलूस कल
रुद्रप्रयाग। गैरसैंण स्थायी राजधानी संघर्ष समिति की ओर से गैरसैंण स्थायी राजधानी की मांग को लेकर 15 जनवरी को अगस्त्यमुनि व विजयनगर में मशाल जुलूस निकाला जाएगा। समिति के अध्यक्ष मोहित डिमरी ने बताया कि गैरसैंण को लेकर प्रदेश सरकार पर दबाव बनाया जा रहा है। इसलिए आमजन का सहयोग जरूरी है। बताया कि 21 जनवरी को रुद्रप्रयाग महापंचायत भी होगी। उन्होंने सभी राजनैतिक व गैर राजनैतिक, प्रधान संगठन समेत भी संगठनों से सहयोग की अपील की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed